प्रश्न – 21 जून, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता टेरा वॉर्टमैन ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब फ्रांसिस टियाफोए (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब थियो अरिबेगे और अल्बानो ओलिवेट्टी (दोनों फ्रांस) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 से 21 जून, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता टेरा वॉर्टमैन ओपन, 2026 हाले, जर्मनी में आयोजित हुई।
- टेरा वॉर्टमैन ओपन (Terra Wortmann Open), को पहले ‘हाले ओपन’ (Halle Open) के नाम से जाना जाता था।
- पुरुष एकल विजेता – फ्रांसिस टियाफो (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष एकल उपविजेता – टेलर फ्रिट्ज (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष युगल विजेता – थियो अरिबागे और अल्बानो ओलिवेट्टी (दोनों फ्रांस)
- पुरुष युगल उपविजेता – डेनियल अल्टमायर (जर्मनी) और जोआओ फोन्सेका(ब्राज़ील )
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…