टेनिस प्रीमियर लीग, 2025

प्रश्न – टेनिस प्रीमियर लीग, 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन 9 से 14 दिसंबर, 2025 तकअहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय टेनिस स्टेडियम में किया गया।
(b) यह इस लीग का सातवां संस्करण था।
(c) इस लीग में 6 फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रतिभाग किया।
(d) टेनिस प्रीमियर लीग, 2025 का खिताब जीएस दिल्ली एसेस ने जीता है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 से 14 दिसंबर, 2025 तक टेनिस प्रीमियर लीग, 2025 का आयोजन अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय टेनिस स्टेडियम में किया गया।
  • यह टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां संस्करण था।
  • आठ टीमों वाली इस लीग में रोहन बोपन्ना और धक्षिणेश्वर सुरेश सहित भारत के कई शीर्ष खिलाड़ी, साथ ही लुसियानो डार्डेरी और डेनियल इवांस जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए।
  • टेनिस प्रीमियर लीग, 2025 का ख़िताब जीएस दिल्ली एसेस ने यश मुंबई ईगल्स को पराजित कर पहली बार जीता है
  • फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51–36 के कुल स्कोर से जीत दर्ज की।
  • फाइनल की शुरुआत महिला एकल मुकाबले से हुई, जिसमें सोफिया कोस्टौलास ने रिया भाटिया को 18–7 के बड़े अंतर से पराजित किया।
  • इस जीत के साथ कोस्टौलास ने लीग में अपना अजेय रिकॉर्ड बनाए रखा।
  • इसके बाद मिश्रित युगल में सोफिया कोस्टौलास ने जीवन नेदुंचेझियन के साथ मिलकर भाटिया और निकी पूनाचा की जोड़ी को 16–9 से हराया।
  • टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां सीजन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया गया और जियोहॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीम किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/tennis/tennis-premier-league-2025-teams-fixtures-venue-streaming-info-news-latest-updates/article70372307.ece

https://sportsboardindia.com/tennis/tennis-premier-league-2025/

https://thebridge.in/tennis/tpl-2025-gs-delhi-aces-crowned-champions-55457