टेक पायनियर्स लिस्ट

Technology Pioneers 2020

प्रश्न-‘टेक पायनियर्स लिस्ट’ 2020 संकलित की गई है-
(a) WEF के द्वारा
(b) वर्ल्ड बैंक के द्वारा
(c) एशियन डेवलपमेंट बैंक के द्वारा
(d) WTO के द्वारा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2020 में WEF (विश्व आर्थिक मंच) के द्वारा ‘टेक पायनियर्स सूची’ 2020 जारी की गई।
  • सूची में दो भारतीय फर्मों को स्थान दिया गया है-जेस्ट मनी एवं स्टेलएप्स (Stellapps) ।
  • सूची में शामिल (100) कंपनियां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लेकर कार्बन कैप्चर तक के क्षेत्र से संबंधित हैं। ये जलवायु की रक्षा के लिए नवाचारों का उपयोग कर रही हैं, स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने में संलग्नरत हैं और समाज को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने में मदद कर रही हैं।
  • इस सूची को पहली बार वर्ष 2000 में लांच किया गया था।
  • हालिया जारी सूची में एक चौथाई कंपनियां फीमेल लीड (महिला स्वामित्व वाली) हैं।
  • सूची में छः भौगोलिक क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं-अफ्रीका, एशिया-पैसिफिक, यूरोप, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व व नॉर्थ अफ्रीका तथा नॉर्थ अमेरिका।
  • जेस्टमनी
  • कंपनी अपनी तकनीकी का उपयोग वित्तीय सेवाओं से संबंधित उद्योगों की तस्वीर बदलने में कर रही है।
  • यह किफायती ऋण का वितरण करने के लिए AI- आधारित डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है।
  • स्टेलएप्स (Stellapps)
  • स्टेलएप्स भारत में अपनी तरह का पहला स्टार्टअप है, जो डेयरी आपूर्ति शृंखला के डिजिटलीकरण की दिशा में कार्यरत है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://widgets.weforum.org/techpioneers-2020/
https://economictimes.indiatimes.com/news/company/corporate-trends/two-indian-firms-in-wef-list-of-tech-pioneers-for-2020/articleshow/76404207.cms