टेक ट्रायम्फ सीजन 3

प्रश्न – टेक ट्रायम्फ सीजन 3 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.फरवरी, 2025 में भारत के गेमिंग नवाचार को वैश्विक मंचों पर प्रदर्शित करने के लिए वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स), आईईआईसी और विंजो ने टेक ट्रायम्फ सीजन 3 लॉन्च किया।
2.इस प्रतियोगिता के विजेताओं को गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC), 2025 में अपने गेम, तकनीक और बौद्धिक संपदा (IP) को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2025 में भारत के गेमिंग नवाचार को वैश्विक मंचों पर प्रदर्शित करने के लिए वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स), आईईआईसी और विंजो ने टेक ट्रायम्फ सीजन 3 लॉन्च किया।
  • टेक ट्रायम्फ सीजन 3 के तहत अब 20 फरवरी, 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
  • इस प्रतियोगिता के विजेताओं को गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC), 2025 में अपने गेम, तकनीक और बौद्धिक संपदा (IP) को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
  • यह इवेंट 17-21 मार्च, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होगा।
  • इसके बाद विजेता वेव्स इंडिया में भी अपनी उपलब्धियों को साझा करेंगे।
  • टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम (TTP) –
  • यह पहल इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल (IEIC) द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) के सहयोग से “क्रिएट इन इंडिया चैलेंज सीजन – 1” के अंतर्गत शुरू की गई है।
  • वेव्स समिट की तैयारी के रूप में इस प्रतियोगिता के जरिए भारतीय गेमिंग प्रतिभाओं को पहचाना जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अब तक 1000 से अधिक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
  • यह पहल भारत को गेमिंग टेक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। समिट की तैयारी के रूप में इस – प्रतियोगिता के जरिए भारतीय गेमिंग प्रतिभाओं को पहचाना जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • यह प्रतियोगिता सभी इंडिविजुअल्स और कंपनियों के लिए खुली है जो इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़े हैं।
  • पात्र श्रेणियाँ –
  • गेमिंग स्टूडियो और ईस्पोर्ट्स – गेम डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, ईस्पोर्ट्स क्लब, गेम इन्फ्लुएंसर्स।
  • गेमिंग बिजनेस – पेमेंट, सिक्योरिटी, लाइव ऑप्स, लोकलाइजेशन, क्वालिटी एश्योरेंस, कानूनी और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनियाँ।
  • अब तक, 10 से अधिक भारतीय गेमिंग स्टार्टअप्स ने गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC) 2024, गेम्सकॉम (जर्मनी, ब्राज़ील) और ब्राज़ील गेमिंग शो जैसे वैश्विक प्लेटफार्मों पर अपनी तकनीकों को प्रदर्शित किया है।
  • गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC) विश्व का सबसे बड़ा गेम डेवलपर इवेंट है, जो पिछले 30 वर्षों से गेमिंग इंडस्ट्री के प्रमुख विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता आ रहा है।
  • यह इवेंट डेवलपर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और इनोवेटर्स के लिए नेटवर्किंग और ग्रोथ के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2103654