टेक्स-रैम्प्स’ योजना

प्रश्न – टेक्स-रैम्प्स’ योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. इस योजना का कुल व्यय 305 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगी।
2. यह योजना केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में लागू की जाएगी तथा इसके लिए संपूर्ण वित्तपोषण वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवम्बर, 2025 में भारत सरकार ने वस्त्र क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्‍मकता को बनाने के लिए वस्त्र केंद्रित अनुसंधान, मूल्यांकन, निगरानी, योजना और स्टार्ट-अप (टेक्स-रैम्प्स) योजना को मंजूरी प्रदान की है।
  • इस योजना का कुल व्यय 305 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगी।
  • यह अवधि आगामी वित्त आयोग चक्र के साथ सह-समापन (co-terminus) होगी।
  • यह योजना केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में लागू की जाएगी तथा इसके लिए संपूर्ण वित्तपोषण वस्त्र मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के प्रमुख घटक हैं – 1.अनुसंधान एवं नवाचार,2.डेटा, विश्लेषण और निदान, 3.एकीकृत वस्त्र सांख्यिकी प्रणाली (आईटीएसएस), 4.क्षमता विकास 5. ज्ञान इको-सिस्टम और स्टार्ट-अप और नवाचार सहायता।
    ० टेक्स-रैम्प्स योजना से निम्नलिखित लाभों की अपेक्षा है –
    . भारत की वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि
    . शोध एवं नवाचार इकोसिस्टम का सुदृढ़ीकरण
    . डेटा-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा
    . नए रोजगार अवसरों का सृजन
    . राज्यों, उद्योग, शिक्षा संस्थानों और सरकारी निकायों के बीच सहयोग में वृद्धि

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2195266&reg=3&lang=2

https://www.ibef.org/news/government-approves-tex-ramps-scheme-to-strengthen-research-innovation-and-competitiveness-in-textiles-sector

https://www.newsonair.gov.in/government-approves-tex-ramps-research-innovation-scheme