टीएक्स 2 (TX2) पुरस्कार‚ 2022

प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में किस टाइगर रिजर्व ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘टीएक्स-2 (TX2) पुरस्कार’ जीता?
(a) पीलीभीत टाइगर रिजर्व
(b) पन्ना टाइगर रिजर्व
(c) सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
(d) बांदीपुर टाइगर रिजर्व
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2022 में तमिलनाडु राज्य के इरोड जिले में स्थित सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टीएक्स-2 (TX2) पुरस्कार जीता।
  • इस टाइगर रिजर्व को वर्ष 2010 के बाद से बाघों की संख्या दोगुनी होकर 80 होने के बाद यह पुरस्कार दिया गया।
  • सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2013 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • यह टाइगर रिजर्व नीलगिरी और पूर्वी घाट परिदृश्य (Lands Cape) के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
  • सत्यमंगलगम टाइगर रिजर्व (STR) के आलवा‚ नेपाल स्थित बर्दिया नेशनल पार्क ने जंगली बांधों की आबादी को दोगुना करने के लिए यह पुरस्कार जीता।
  • यह पुरस्कार CATS, ग्लोबल टाइगर फोरम (IVCN, UNDP, The Lion’s Share और WWF द्वारा समर्थित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.com/2022/01/27/sathyamangalam-tiger-reserve-wins-tx2-award-for-doubling-tiger-population/