प्रश्न-27 जनवरी‚ 2020 को वर्ष 2020 के लिए किसे टायलर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) पवन सुखदेव
(b) सुनीता नारायण
(c) चंडी प्रसाद भट्ट
(d) पवन सुखदेव एवं डॉ. ग्रेचेन सी. डेली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 27 जनवरी‚ 2020 को प्रसिद्ध पर्यावरण अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के सद्भावना दूत पवन सुखदेव एवं स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ग्रेचेन सी. डेली (Dr. Gretchen C. Daily) को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
- पर्यावरण क्षरण के आर्थिक दुष्परिणामों और हरित अर्थव्यवस्था पर उनके अभूतपूर्व कार्य को पहचानते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले सबसे पुराने पुरस्कारों में से एक है।
- जिसे वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
- इस पुरस्कार को पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
- इस पुरस्कार की जिम्मेदारी दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के पास है।
- पवन सुखदेव वर्तमान समय में ‘वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड’ के अध्यक्ष और बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 2008 में ‘पर्यावरण और जैव-विविधता का अर्थशास्त्र’ (The Economics of Environment and Biodiversity : TEEB) नामक रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
- इसके बाद वनों की कटाई से वैश्विक अर्थव्यवस्था को होने वाला नुकसान विश्वभर में मीडिया की सुर्खी बन गया।
- इसी उपलब्धि के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
- यह पुरस्कार 1 मई‚ 2020 को न्यूयॉर्क (USA) में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
लेखक − विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…