प्रश्न-टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट‚ 2022 के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब किसने जीता है?
(a) अर्जुन एरिगैसी
(b) विदित गुजराती
(c) थाई डाई वैन गुयेन
(d) सूर्य शेखर गांगुली
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 14-30 जनवरी‚ 2022 के मध्य टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट‚ 2022 (84वां संस्करण) विज्क आन जी (Wijk Aan Zee) नीदरलैंड में आयोजित हुआ।
- इन टूर्नामेंट को ‘शतरंज के बिम्बलडन’ के नाम से भी जाना जाता है।
- इस टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे-
- मास्टर्स ग्रुप
- विजेता-मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)
- दूसरा स्थान-शखरियार मामेदियारोव (अजरबैजान)
- तीसरा स्थान-रिचर्ड रैपोर्ट (हंगरी)
- चैलेंजर्स वर्ग
- विजेता-अर्जुन एरिगैसी (भारत)
- दूसरा स्थान-थाई डाई वैन गुयेन (चेक गणराज्य)
- तीसरा स्थान-जोनास बुल ब्जेरे (डेनमार्क)
- अर्जुन एरिगैसी टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी है।
- अर्जुन से पूर्व पी. हरिकृष्णा‚ बी. अधिबान और विदित गुजराती इस टूर्नामेंट के चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीत चुके हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…