प्रश्न-टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट‚ 2021 में मास्टर्स ग्रुप का खिताब किसने जीता?
(a) अनीस गिरी
(b) जॉर्डन वैन फॉरेस्ट
(c) आंद्रे इसीपेंको
(d) अलेक्जेंडर डोनचेंकों
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 14-31 जनवरी‚ 2021 के मध्य टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट‚ 2021 (83 वां संस्करण) विज्क आन जी (wijk Aan Zee) नीदरलैंड में संपन्न हुआ।
- टाटा स्टील शतरंज को ‘चेस के बिम्बलडन’ के नाम से भी जाना जाता है।
- मास्टर्स ग्रुप में नीदरलैंड के युवा मास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
- फॉरेस्ट ने 36 वर्षों बाद अपने देश के लिए यह खिताब जीता है।
- इससे पूर्व वर्ष 1985 में नीदरलैंड के जान टिम्मान ने इस शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
- नीदरलैंड के ही अनीस गिरी दूसरे स्थान पर रहे।
- रूस के आंद्रे इसीपेंकों ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट‚ 2022 (84वां संस्करण) 14 से 30 जनवरी‚ 2022 के मध्य विज्क आन जी‚ नीदरलैंड में ही आयोजित किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…