टाइम 2021 एथलीट ऑफ द ईयर

प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में टाइम पत्रिका ने किसे वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट (टाइम 2021 एथलीट ऑफ द ईयर) चुना है?
(a) एलेक्स मॉर्गन
(b) केटी लेडेकी
(c) सिमोन बाइल्स
(d) मिशेल वी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 दिसंबर‚ 2021 को टाइम पत्रिका ने अमेरिका की मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स (SIMONE BILES) को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है।
  • महानतम जिम्नास्ट में शामिल बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए टोक्यो ओलंपिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापस ले लिया था।
  • चार बार की ओलंपिक पदक विजेता बाइल्स ‘द टि्वस्टीज’ का शिकार हो गई थीं‚ जिसमें जगह और दिशा का भान नहीं रहता।
  • इसके बावजूद उन्होंने आल राउंड टीम स्पर्धा में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था।
  • टोक्यो ओलंपिक के एक महीने के बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नस्सर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी।
  • टाइम पत्रिका द्वारा प्रदत्त अन्य अवॉर्ड-
  • पर्सन ऑफ द ईयर‚ 2021- एलन मस्क
  • हीरोज ऑफ द ईयर-वैक्सीन साइंटिस्ट
  • इंटरटेनर ऑफ द ईयर‚ 2021- ओलिविया रोड्रिगो।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://time.com/athlete-of-the-year-2021-simone-biles/