‘टाइम्स अप’ अभियान

Time's Up Hollywood women launch campaign to fight sexual harassment

प्रश्न-हाल ही में किस देश में फिल्म उद्योग और अन्य कामकाजी जगहों पर यौन उत्पीड़न के मुकाबले हेतु ‘टाइम्स अप’ अभियान शुरू किया गया है?
(a) अमेरिका
(b) रूस
(c) फ्रांस
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2018 में अमेरिका में फिल्म उद्योग और अन्य कामकाजी जगहों पर यौन उत्पीड़न के मुकाबले हेतु एक अभियान शुरू किया गया है।
  • ‘टाइम्स अप’ नामक इस अभियान में 300 से अधिक महिलाएं शामिल हैं जिसमें अभिनेत्रियां, लेखक, एजेंट, निर्माता, मनोरंजन कार्यकारी और निर्देशक हैं।
  • इस अभियान का बुनियादी उद्देश्य खेती या फिर फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों, केयर टेकर और वेटर का काम करने वालों तथा विभिन्न उद्योगों से ताल्लुक रखने वाले पीड़ितों की कानूनी सहायता के लिए एक कोष बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 1.3 अरब करोड़ डॉलर की राशि होगी।
  • ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने औपचारिक रूप से इस अभियान की घोषणा की है।
  • उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2017 में टाइम मैगजीन ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं और पुरुषों को ‘द साइलेंस ब्रेकर्स’ के तौर पर वर्ष 2017 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ करार दिया था।
  • विगत वर्ष # MeToo हैशटैग के तहत विश्वभर की महिलाओं और पुरुषों ने यौन उत्पीड़न से जुड़ी कहानियां साझा की थीं।

संबंधित लिंक
https://www.theguardian.com/world/2018/jan/01/times-up-hollywood-women-launch-campaign-to-fight-sexual-harassment
https://www.nytimes.com/2018/01/01/movies/times-up-hollywood-women-sexual-harassment.html
https://khabar.ndtv.com/news/hollywood/hollywood-actress-launch-times-up-to-fight-sexual-harassment-1794783
https://www.livehindustan.com/international/story-hollywood-actresses-started-times-up-campaign-against-sexual-abuse-1726768.html
https://www.jagran.com/world/america-hundreds-of-hollywood-actresses-are-pledging-to-fight-harassment-17298400.html