प्रश्न-झारख्रंड खेल नीति, 2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 13 सितंबर, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस खेल नीति का विमोचन किया।
(ii) इस खेल नीति के तहत राज्य में देशज एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
(iii) इस नीति के तहत खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना है।
(iv) नीति के तहत राज्य के सभी खिलाड़ियों हेतु देश का पहला डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 13 सितंबर, 2022 को झारखंड के मुख्मयंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड खेल नीति, 2022 का विमोचन किया।
- यह खेल नीति आने वाले 5 वर्षों के लिए बनाई गई है।



लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://cm.jharkhand.gov.in/node/14090
https://www.dailypioneer.com/2022/state-editions/cm-to-launch-sports-policy-2022-today.html