प्रश्न – ‘ज्योति कार्यक्रम ’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 7 मई, 2025 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अंतर-राज्यीय प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने और उनके बीच स्कूल छोड़ने की दर पर रोक लगाने के लिए एक राज्यव्यापी विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम ‘ज्योति’ की शुरुआत की है।
(ii) इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों तक लाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 मई, 2025 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अंतर-राज्यीय प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने और उनके बीच स्कूल छोड़ने की दर पर रोक लगाने के लिए एक राज्यव्यापी विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत की।
- शुरू किए गए इस कार्यक्रम का नाम ‘ज्योति’ है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों तक लाना है।
- 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को सार्वजनिक विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा।
- प्रवासी बच्चों के सामाजिक और सांस्कृतिक समावेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- शिक्षा के साथ-साथ समाज में उन्हें एकीकृत करने का प्रयास भी किया जाएगा।
- मौसमी प्रवास के बावजूद शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए स्थानीय पंजीकरण प्रणाली लागू की जाएगी।
- राज्य सरकार ने मई 2025 में एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें प्रवासी बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों में नामांकित किया जाएगा।
- इस अभियान में स्थानीय सरकारी निकायों, कुदुम्बश्री कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, और अभिभावक-शिक्षक संघों का सहयोग लिया जा रहा है।
- प्रवासी बस्तियों में रहने वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जाँच और चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…