प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “ज्ञान भारतम मिशन” के संबंध में सही नहीं है?
(a) 27 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए ऐतिहासिक ‘ज्ञान भारतम मिशन’ पहल की घोषणा की गई।
(b) यह घोषणा उन्होंने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में की।
(c) यह मिशन 2003 से चल रहे राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (NMM) का ही आधुनिक रूप है।
(d) इस मिशन के तहत एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार बनाया जाएगा, जहाँ दुनिया भर के छात्र और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा से जुड़ सकेंगे।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए ऐतिहासिक ‘ज्ञान भारतम मिशन’ पहल की घोषणा की गई।
- यह घोषणा उन्होंने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 124वें एपिसोड में की।
- 1 फरवरी, 2025 को केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की गई थी।
- इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण, डिजिटलीकरण और वैश्विक स्तर पर प्रसार करना है।
- यह मिशन वर्ष 2003 से चल रहे “राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (NMM)” का आधुनिक रूप है।
- ज्ञान भारतम मिशन एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल संरक्षण परियोजना है जिसका उद्देश्य पूरे भारत में फैली एक करोड़ से ज़्यादा प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण और डिजिटलीकरण करना है।
- मिशन के तहत, एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार भी बनाया जाएगा, जहां दुनिया भर के छात्र और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा से जुड़ सकेंगे।
- केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के बजट में, पांडुलिपि पहल के लिए वित्तीय आवंटन को 3.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…