ज्ञान भारतम मिशन

प्रश्न – ज्ञान भारतम मिशन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.27 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण के दौरान भारत के प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘ज्ञान भारतम मिशन’ को लांच करने की घोषणा की।
2.इसके तहत एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार (National Digital Repository) तैयार किया जाएगा, जिसमें हजारों वर्ष पुराने ज्ञान, दर्शन, विज्ञान, आयुर्वेद, गणित और अन्य विषयों से संबंधित ग्रंथों को डिजिटल रूप में संग्रहीत और साझा किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण के दौरान भारत के प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘ज्ञान भारतम मिशन’ को लांच करने की घोषणा की।
  • यह मिशन भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित करने और डिजिटाइज़ करने की एक राष्ट्रव्यापी परियोजना है।
  • जिसे केंद्रीय बजट 2025–26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित किया गया था
  • यह मिशन भारत की बौद्धिक पांडुलिपि विरासत के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए शुरू किया गया एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है
  • इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को शामिल किया जाएगा, जो शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्ताओं के पास मौजूद हैं
  • इसके तहत एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार (National Digital Repository) तैयार किया जाएगा, जिसमें हजारों वर्ष पुराने ज्ञान, दर्शन, विज्ञान, आयुर्वेद, गणित और अन्य विषयों से संबंधित ग्रंथों को डिजिटल रूप में संग्रहीत और साझा किया जाएगा।
  • मुख्य उद्देश्य
    • सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण: देश में पंडुलिपियों की व्यापक सूची तैयार करना
    • संरक्षण: वैज्ञानिक तथा निवारक संरक्षण विधियों के तहत पांडुलिपियों को संरक्षित करना
    • डिजिटलीकरण: राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी के माध्यम से पांडुलिपियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
    • अनुसंधान और प्रकाशन: विद्वानों के शोध को प्रोत्साहित करने हेतु दुर्लभ पांडुलिपियों का संपादन, अनुवाद और प्रकाशन

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pms-address-in-the-124th-episode-of-mann-ki-baat