‘ज्ञान पोस्ट’: पोस्ट ऑफिस के ज़रिए सस्ती और सुलभ पुस्तक वितरण सेवा

प्रश्न – निम्नलिखित में से ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 28 अप्रैल, 2025 को भारत सरकार के संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘ज्ञान पोस्ट’ नामक नई सेवा के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की।
(b) इस सेवा के अंतर्गत वाणिज्यिक प्रकाशनों और विज्ञापन सामग्री को भी भेजा जा सकता है।
(c) ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई, 2025 से पूरे भारत में सभी विभागीय डाकघरों में शुरू हो जाएगी।
(d) 300 ग्राम तक के पैकेट की कीमत 20 रुपये और 5 किलोग्राम तक के पैकेट की अधिकतम कीमत 100 रुपये तय की गई है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अप्रैल, 2025 को भारत सरकार के संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘ज्ञान पोस्ट’ नामक नई सेवा के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा की।
  • इस सेवा का उद्देश्य शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की सस्ती डाक सुविधा प्रदान करना है।
  • ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई, 2025 से पूरे भारत में सभी विभागीय डाकघरों में शुरू हो जाएगी।
  • ज्ञान पोस्ट’ को इस विश्वास के साथ सृजित गया है कि एक पाठ्यपुस्तक, एक मार्गदर्शिका पुस्तिका या एक सांस्कृतिक पुस्तक अंतिम छोर तक पहुंच सकती है , यहाँ तक कि सबसे दूरदराज के गाँव या कस्बे तक भी पहुंच सके।
  • सीखने और ज्ञान साझा करने में सहायता करने के लिए तैयार किया गया ‘ज्ञान पोस्ट’ भारत के विशाल डाक नेटवर्क के माध्यम से पुस्तकें और मुद्रित शैक्षिक सामग्री भेजने के लिए सस्ता विकल्प प्रदान करता है।
  • अधिक से अधिक व्यक्तियों तक इसकी पहुँच को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी कीमत तय की गई है।
  • ‘ज्ञान पोस्ट’ के अंतर्गत भेजी जाने वाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्रियों को ट्रैक किया जा सकेगा और कम लागत के प्रभावी वितरण सुनिश्चित करने के लिए सतही माध्यम से परिवहन किया जा सकेगा।
  • पैकेजों को 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए केवल 20 रुपए से शुरू होकर और 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए अधिकतम 100 रुपए (लागू करों के अनुसार) बेहद सस्ती दरों पर भेजा जा सकता है।
  • ‘ज्ञान पोस्ट’ के अंतर्गत केवल गैर-वाणिज्यिक, शैक्षणिक सामग्री ही भेजी जा सकेगी।
  • इस सेवा के अंतर्गत व्यावसायिक या वाणिज्यिक प्रकाशन, या विज्ञापन (आकस्मिक घोषणाओं या पुस्तक सूचियों के अलावा) वाले प्रकाशन स्वीकार नहीं किए जाएँगे।
  • प्रत्येक पुस्तक पर निर्धारित शर्तों के अनुसार मुद्रक या प्रकाशक का नाम होना चाहिए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2124967