प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-से ‘ज्ञानी अर्थ’ के दो प्रमुख घटक हैं?
(a) इवोन 3.3 और प्लेक्सस
(b) भारतजेन और भाषिणी
(c) परम और ऐरावत
(d) त्रिनेत्र और सारथी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अगस्त, 2026 को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में ‘ज्ञानी अर्थ’ नामक स्वतंत्र अथवा संप्रभु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) स्टैक का शुभारंभ किया।
- इसे भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘ज्ञानी एआई’ ने विकसित किया है।
- ‘ज्ञानी अर्थ’ में दो प्रमुख घटक—‘इवोन 3.3’ और ‘प्लेक्सस’ शामिल हैं।
- इवोन 3.3 एक बड़ा भाषा मॉडल (LLM) है, जबकि प्लेक्सस एआई बुद्धिमत्ता को वास्तविक दुनिया के कार्यों, प्रक्रियाओं और संस्थानों से जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म है।
- इन दोनों का संयोजन भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं तथा तकनीकी एवं रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण माना गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2304330®=48&lang=1