प्रश्न-19 अगस्त, 2020 को किस पार्टी ने जो बाइडेन को आधिकारिक रूप से आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी नामित किया?
(a) रिपब्लिकन पार्टी
(b) डेमोक्रेटिक पार्टी
(c) कंजरवेटिव पार्टी
(d) लिबरल पार्टी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 19 अगस्त, 2020 को डेमोक्रेटिक पार्टी ने जो बाइडेन को आधिकारिक रूप से आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी नामित किया।
- उनका मुकाबला अब 3 नवंबर, 2020 को होने वाले मतदान में रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
- वह वर्ष 2009 से 2017 तक अमेरिका के 47वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं।
- गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय मूल की कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित हुई हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.washingtonpost.com/elections/2020/08/18/democratic-national-convention-live-updates/