प्रश्न-हाल ही में जोरम मेगा फूड पार्क लॉन्च किया गया है-
(a) आइजॉल में
(b) लुंगलेई में
(c) कोलासिब में
(d) मामित में
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 20 जुलाई, 2020 को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मिजोरम के कोलासिब में जोरम मेगा फूड पार्क लिमिटेड का ई-उद्घाटन किया।
- विशेषता एवं महत्वः-
- 75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और 55 एकड़ में विस्तृत फूड पार्क से प्रत्यक्ष तौर पर 25,000 किसानों को लाभ होगा।
- साथ ही इससे 5000 से अधिक क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- यह ‘आत्मनिर्भर’ भारत के विजन की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
- मेगा फूड पार्क बिचौलियों को दूर कर क्षेत्र के किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा।
- ध्यातव्य है कि इस क्षेत्र में किसी प्रसंस्करण इकाई के अभाव में लगभग 40 प्रतिशत फलों की बर्बादी हो जाती थी।
- इस क्षेत्र में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, मसालों फलों और सब्जियों के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए मेगा फूड पार्क को राष्ट्रीय राजमार्ग 54 के पास स्थापित किया गया है, जिससे कि परिवहन की बाधाएं न उत्पन्न हों।
- पूर्व प्रयत्न
- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय पिछले छह वर्षों में मिजोरम के 7 सहित पूरे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए 88 परियोजनाओं को 1000 करोड़ रुपये की लागत के साथ प्रारंभ किया गया है।
- जिससे तीन लाख क्षेत्रीय किसान प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे।
- साथ ही 50,000 रोजगार सृजित होंगे।
संबंधित लिंक भी देखें…