जोन्नागिरी स्वर्ण परियोजना

प्रश्न – आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में प्रस्तावित जोन्नागिरी स्वर्ण परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत की पहली निजी स्वर्ण खनन परियोजना है।
  2. इस परियोजना का संचालन हट्टी गोल्ड माइन्स कंपनी द्वारा किया जाएगा।
  3. इस खदान से अधिकतम क्षमता पर प्रतिवर्ष लगभग 1,000 किलोग्राम सोने का उत्पादन संभव है।
  4. कोलार गोल्ड फील्ड्स अभी भी भारत की प्रमुख सक्रिय स्वर्ण खदान है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 2 और 4
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) केवल 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली बड़़ी निजी बड़ी स्वर्ण खनन परियोजना आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में शुरू की जाएगी।
  • इस परियोजना का नाम जोन्नागिरी स्वर्ण परियोजना है।
  • यह परियोजना जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू की जाएगी।
  • इस परियोजना के मई, 2026 के पहले सप्ताह में चालू होने की उम्मीद है।
  • भारत प्रतिवर्ष 800 टन से अधिक सोने का आयात करता है।
  • सरकारी स्वामित्व वाली हट्टी स्वर्ण खान एकमात्र महत्वपूर्ण उत्पादक बनी हुई है, जिससे सालाना लगभग 1.5 टन सोना निकलता है, जबकि प्रतिष्ठित कोलार गोल्ड फील्ड्स ने वर्ष 2000 में परिचालन बंद कर दिया था ।
  • जोंनागिरी स्वर्ण खान लगभग 598 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें जोंनागिरी, एर्रागुडी और पगिदिरायी गांव शामिल हैं।
  • इस परियोजना को जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसे थ्रिवेनी अर्थमूवर्स एंड इंफ्रा और डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड का समर्थन प्राप्त है।
  • इस बहुचर्चित परियोजना में पहले ही 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है।
  • प्रमाणित संसाधनों के अनुसार यहां 13.1 टन सोने का भंडार है, जबकि विस्तृत खोज में यह मात्रा 42.5 टन तक पहुंच सकती है।
  • अपनी अधिकतम क्षमता पर, इस खदान से अगले 15 वर्षों में प्रतिवर्ष 1,000 किलोग्राम तक शुद्ध सोने का उत्पादन होने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://deccangoldmines.com/our-projects/jonnagiri-gold-project/