प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम पर ‘जोगिंदर वार मेमोरियल’ कहां स्थापित किया गया?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) नई दिल्ली
(c) जम्मू-कश्मीर
(d) लद्दाख
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 अक्टूबर, 2020 को अरुणाचल प्रदेश के बुम-ला में एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया।
- इस युद्ध स्मारक का नामकरण वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम पर किया गया है।
- इस युद्ध स्मारक का उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की उपस्थिति में सूबेदार जोगिंदर सिंह की पुत्री कुलवंत कौर द्वारा किया गया।
- भारतीय सेना द्वारा युद्ध स्मारक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 23 अक्टूबर, 2020 को किया गया, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1962 में टोंगपेन ला (बुम ला) की लड़ाई हुई थी।
- यह युद्ध स्मारक सूबेदार जोगिंदर सिंह और उनके साथियों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…