प्रश्न-8 मार्च, 2016 को जॉर्ज हेनरी मार्टिन का निधन हो गया। वे संबंधित थे-
(a)पत्रकारिता
(b)संगीत
(c)विज्ञान
(d)चिकित्सा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2016 को ब्रिटेन के रॉक बैंड बीटल्स के संगीत निर्माता जॉर्ज हेनरी मार्टिन का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
- वे प्रसिद्ध संगीतकार, निर्माता और ऑडियो इंजीनियर थे।
- उन्होंने जॉन लेनन, पॉल मैककार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ बीटल्स के लिए परामर्शदाता, निर्माता और सहयोगी के रूप में कार्य किया।
- इसलिए उन्हें पांचवे बीटल के रूप में लोकप्रियता मिली।
- ‘ऑल यू नीड्स इज ईअर्स’ वर्ष 1979 में प्रकाशित इनकी आत्मकथा में बीटल्स के अभिलेखन का कालक्रम, उनकी खोज और रचनात्मक प्रक्रिया का वर्णन है।
- उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में 6 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। वर्ष 2008 में इन्हें ग्रैमी फाउंडेशन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/news/entertainment-arts-20449870
http://edition.cnn.com/2016/03/09/entertainment/george-martin-obit/
http://www.theguardian.com/music/2016/mar/09/george-martin-obituary
http://www.imdb.com/name/nm0552326/