जैन (मानित विश्वविद्यालय) को (एबी-ड्यूल) के रूप में मान्यता

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

  1. 24 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीवीईटी) और जैन (मानित विश्वविद्यालय) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  2. इस समझौते के तहत जैन (मानित विश्वविद्यालय) को संस्था (एबी–ड्यूल) के रूप में एनसीवीईटी की मान्यता प्रदान की गई है।
    सही विकल्प चुनिए:
    (a) केवल 1 सही है (b) केवल 2 सही है
    (c) दोनों सही हैं (d) दोनों गलत हैं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीवीईटी) और जैन (मानित विश्वविद्यालय) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौते के तहत जैन (मानित विश्वविद्यालय) को संस्था (एबी–ड्यूल) के रूप में एनसीवीईटी की मान्यता प्रदान की गई है।
  • इस मान्यता के बाद विश्वविद्यालय अपने स्वामित्व वाले या पूर्ण रूप से प्रबंधित कैंपसों और प्रशिक्षण केंद्रों में संचालित स्वीकृत या अपनाई गई योग्यताओं के लिए शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन प्रदान कर सकेगा।
  • एनसीवीईटी ने जैन (मानित विश्वविद्यालय) द्वारा प्रस्तुत योग्यता ‘एआई के साथ वित्तीय डेटा विश्लेषण’ को भी मंजूरी दी है।
  • परिषद मान्यता प्रदान करने वाली संस्थाओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा यानी राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के उच्च स्तरों से जुड़ी नवीन योग्यताएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2255419&reg=3&lang=2