जेसी डेनियल अवार्ड, 2015

j-c-daniel-award

प्रश्न-केरल सरकार द्वारा जेसी डेनियल अवॉर्ड, 2015 के लिए किसका चयन किया गया है?
(a)के.जी.जॉर्ज
(b)एम.टी.वासुदेवन नायर
(c)जे. शशिकुमार
(d)जोस प्रकाश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 सितंबर, 2016 को केरल सरकार द्वारा वरिष्ठ निर्देशक एवं पटकथा लेखक के.जी. जॉर्ज को मलयालम सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान जेसी डेनियल पुरस्कार, 2015 हेतु चयनित किया गया।
  • यह पुरस्कार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • अक्टूबर, 2016 में पलक्कड़ में आयोजित होने वाले राज्य फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • उनकी पहली फिल्म ‘स्वपनादानम’ को वर्ष 1975 में मलयालम भाषा की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला था।
  • उनकी प्रसिद्ध फिल्में, यवनिका, इराकल, अदामिंते वारियेलू आदि हैं।
  • उल्लेखनीय है कि जेसी डेनियल पुरस्कार वर्ष 1992 से केरल सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-kerala/jc-daniel-award-for-kg-george/article9078902.ece
http://english.manoramaonline.com/news/just-in/jc-daniel-award-for-kg-george.html
https://en.wikipedia.org/wiki/J._C._Daniel_Award