‘जेल पर्यटन’ पहल

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में किस राज्य में ‘जेल पर्यटन’ पहल की शुरुआत की गई है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक
(d) गोवा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2021 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से ‘जेल पर्यटन’ पहल की शुरुआत की।
  • पुणे स्थित 150 वर्ष पुरानी यरवदा जेल से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को ऐतिहासिक जेलों को निकट से देखने की सुविधा प्रदान करना है।
  • इस पहल के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के छात्रों‚ इतिहास के जानकारों और आम नागरिकों को हमारे इतिहास के एक नवीन पहलू को अनुभव कराने में मदद मिलेगी।
  • इस पहल के पहले चरण में लगभग 500 एकड़ में फैली महाराष्ट्र की यरवदा जेल के कुछ हिस्सों को आम जनता के लिए खोला जाएगा।
  • आगामी चरणों में इस पहल को नागपुर‚ नासिक‚ ठाणे‚ रत्नागिरी‚ जैसी अन्य जेलों तक विस्तारित किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि यरवदा जेल न केवल महाराष्ट्र की अपितु दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी जेलों में से एक है।
  • ब्रिटिश शासन के दौरान इस जेल में महात्मा गांधी‚ लोकमान्य तिलक और नेताजी सुभाष चंद बोस सहित विभिन्न भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था‚ उन्हें स्मारक के रूप में संरक्षित किया गया है।
  • यह जेल ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता पाने में इन महान नेताओं द्वारा दिए गए बलिदानों को चिह्नित करती है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/thackeray-launches-unique-jail-tourism-initiative-at-yerawada-central-prison/articleshow/80488706.cms