जेके 250ई ड्रोन

प्रश्न – 15 जून, 2026 को भारतीय सेना को जेके-250ई निगरानी ड्रोनों का पहला बैच किस कंपनी ने सौंपा?
(a) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
(b) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
(c) ड्रोगो एयरोस्पेस
(d) डीआरडीओ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जून, 2026 को हैदराबाद स्थित रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ड्रोगो एयरोस्पेस ने 72 करोड़ रुपये के अनुबंध के तहत भारतीय सेना को 41जेके-250ई निगरानी ड्रोनों का पहला बैच भारतीय सेना को सौंपा।
  • 72 लाख पाउंड (72 करोड़ रुपये) के इस अनुबंध में 217 सामरिक मानवरहित हवाई प्रणालियों का उत्पादन शामिल है।
  • महाराष्ट्र के नासिक स्थित सेना की दक्षिणी कमान के अधिकारियों ने ड्रोन प्राप्त किए।
  • कंपनी का लक्ष्य अगस्त, 2026 तक शेष डिलीवरी पूरी करना है।
  • कंपनी के हैदराबाद स्थित संयंत्र में पूरी तरह से आंतरिक रूप से डिजाइन और निर्मित, जेके-250ई को विशेष रूप से अग्रिम पंक्ति की खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) के लिए सेना की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह प्लेटफॉर्म सीमा निगरानी के लिए एक निर्णायक सामरिक लाभ प्रदान करता है, जिसमें एक उन्नत उच्च क्षमता वाली बैटरी प्रणाली है जो इसे एक बार चार्ज करने पर तीन घंटे तक हवा में रहने में सक्षम बनाती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/hyderabad-defence-tech-firm-drogo-aerospace-delivers-drones-to-indian-army/article71104791.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/drogo-aerospace-delivers-first-batch-of-41-jk-250e-drones-to-indian-army/articleshow/131746894.cms?from=mdr

https://www.ptinews.com/story/business/drogo-aerospace-delivers-first-batch-of-41-jk-250e-drones-to-indian-army/3769153