जेएआईएमईएक्स (JAIMEX) -2025

प्रश्न – जेएआईएमईएक्स (JAIMEX) -2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह जापान-भारत समुद्री अभ्यास है
  2. 16 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य यह अभ्यास जापान में आयोजित हुआ
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल (1) (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 16 से 18 अक्टूबर, 2025 के मध्य जापान-भारत समुद्री अभ्यास जेएआईएमईएक्स (JAIMEX) -2025 जापान में आयोजित हुआ
  • भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत आईएनएस सह्याद्रि ने इस में भाग लिया
  • आईएनएस सह्याद्रि और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स जेएमएसडीएफ के जहाज असाही, ओमी और पनडुब्बी जिनरयू ने इस अभ्यास के समुद्री चरण में भाग लिया।
  • इस चरण में उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध और मिसाइल रक्षा अभ्यास, उड़ान संचालन और पुनःपूर्ति द्वारा अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाना शामिल रहा।
  • आईएनएस सह्याद्रि ने हार्बर चरण में 21 अक्टूबर 2025 को जापान के योकोसुका बंदरगाह पर ठहराव किया।
  • योकोसुका बंदरगाह चरण में आईएनएस सह्याद्री के नाविक दल और जापानी नौसैनिक बल की इकाइयां विभिन्‍न व्यावसायिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल हुई
  • यह अभ्यास वर्ष 2014 में भारत और जापान के बीच स्थापित ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत दोनों देशों की नौसेना के बीच सुदृढ़ और तेज़ी से बढ़ते संबंधों को रेखांकित करता है।
  • यह साझेदारी हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2181652