जुपिटर-3 उपग्रह लांच

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) एलन मस्क की अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन कंपनी स्पेस एक्स (Space X) द्वारा विश्व का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह जुपिटर-3 को लांच किया गया।
(ii) मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने ज्यूपिटर-3 उपग्रह को निर्मित एवं विकसित किया है‚ जो एक अत्याधुनिक तकनीक और क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है।
उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सत्य है?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)

जुपिटर-3 उपग्रह लांच –

  • 27 जुलाई‚ 2023 को स्पेस एक्स ने इकोस्टार के नौ मीट्रिक टन से अधिक जुपिटर-3 (Jupiter-3) उपग्रह को लांच किया।
  • एलन मस्क की अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी स्पेस एक्स ने एलसी-39 ए केनेडी स्पेस सेंटर‚ फ्लोिरडा‚ यूएसए से ज्यूपिटर-3 को लांच किया है।

फॉल्कन हैवी रॉकेट एक नजर –

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • जुपिटर-3 एक इकोस्टार कंपनी ह्यूजेस का उपग्रह है।
  • यद्यपि अगली पीढ़ी के अल्ट्रा हाई डेंसिटी सैटेलाइट (UHDS) के रूप में‚ इसे पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका में ग्राहकों को गीगाबाइट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.spacex.com/vehicles/falcon-heavy/