प्रश्न – 3 सितंबर,2025 को जी20 वैश्विक वित्तीय स्थिरता सम्मेलन कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) सियोल
(c) पेरिस (d) रोम
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 सितंबर, 2025 को जी20 वैश्विक वित्तीय स्थिरता सम्मेलन (G20 Global Financial Stability Conference )-2025 सियोल, कोरिया गणराज्य में आयोजित हुआ
- इसे कोरिया गणराज्य के अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्रालय (MOEF) और कोरिया विकास संस्थान (KDI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था
- यह सम्मेलन दुनिया के अग्रणी शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और देश-विदेश के विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय वित्त की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार और अंतर्दृष्टि साझा करने और प्रमुख निहितार्थों और नीतिगत प्रतिक्रियाओं पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है
- इस सम्मेलन का उद्देश्य तीन मुख्य विषयों पर चर्चा करना है:
- वैश्विक असंतुलन को दूर करना: अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्त पर निहितार्थ
- अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के सामने प्रमुख चुनौतियां
- विकसित होता संप्रभु ऋण परिदृश्य
- इस सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2013 से किया जा रहा है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://english.moef.go.kr/pc/selectTbPressCenterDtl.do?boardCd=N0001&seq=6243