प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में जिओ द्वारा 6G तकनीक के विकास के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किस देश के विश्वविद्यालय के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?
(a) उत्तर कोरिया
(b) अमेरिका
(c) फिनलैंड
(d) नॉर्वे
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी‚ 2022 को जिओ की एस्टोनिया शाखा और फिनलैंड के औलू विश्वविद्यालय के बीच समझौता -ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
- इस समझौता के तहत 6G तकनीक के विकास के साथ-साथ डिजिटलीकरण के विस्तार को बढ़ावा दिया जाएगा।
- यह सहयोग हवाई और अंतरिक्ष संचार‚ होलोग्राफिक बीमफार्मिंग 3डी कनेक्टेड इंटेलीजेंस सहित कई क्षेत्रों को एक साथ लाकर उद्यमिता को बढ़ावा देगा।
- इस समझौते से जिओ की 5G तकनीक की क्षमताओं में वृद्धि होगी तथा साथ ही 6G तकनीक क्षेत्र के विकास में भी सहायता प्राप्त होगी।
लेखक-अभिषेक मिश्र
संबंधित लिंक भी देखें…