जालना में मल्‍टी-मॉडल लॉजिस्टिक्‍स पार्क (एमएमएलपी) के विकास हेतु समझौता

प्रश्न-21 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय राज्‍यमार्ग लॉजिस्टिक्‍स प्रबंधन लिमिटेड और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के मध्य जालना में मल्‍टी-मॉडल लॉजिस्टिक्‍स पार्क (एमएमएलपी) के विकास हेतु एक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। जालना किस राज्‍य में स्थित है?
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) राजस्थान
(d) तमिलनाडु
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा माल ढुलाई को केंद्रीकृत करने और लॉजिस्टिक्‍स लागत को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सकल घरेलू उत्‍पाद के 14 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक कम करने के उद्देश्य से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 35 मल्‍टीमॉडल लॉजिस्टिक्‍स पार्क (एमएमएलपी) के विकास को मंजूरी प्रदान की गई है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1861260

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1861169