प्रश्न-18 जून, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने जाफना में किस नवनिर्मित स्टेडियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
(a) मैत्री स्टेडियम
(b) जाफना स्टेडियम
(c) दुरईअप्पा स्टेनियम
(d) अरइअप्पा स्टेडियम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 18 जून, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने जाफना में नवनिर्मित दुरईअप्पा स्टेडियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जबकि राष्ट्रपति सिरीसेना स्टेडियम में उपस्थित रहे।
- दुरईअप्पा स्टेडियम को भारत सरकार द्वारा 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लागत से नवनिर्मित किया गया है।
- दुरईअप्पा स्टेडियम का नाम जाफना के पूर्व महापौर स्व. अल्फ्रेड थंबिराजा दुरईअप्पा के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है।
- इस नवनिर्मित स्टेडियम में 1850 लोगों के बैठने की क्षमता है।
- यह स्टेडियम खेल-कूद एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मुहैया करायेगा।
- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सिरीसेना इस नवनिर्मित स्टेडियम में होने वाले प्रथम प्रमुख कार्यक्रम के गवाह भी बनेंगे, जो 21 जून, 2016 को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाला विशेष उत्सव है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pms-remarks-at-the-dedication-of-the-renovated-durraiappah-stadium-in-jaffna-to-the-people-of-sri-lanka-through-video-link/?comment=disable
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/dedication-of-the-duraiappah-stadium-in-jaffna-renovated-by-india-to-the-people-of-sri-lanka/?comment=disable