चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष),2016

2016 Mens Champions Trophy

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) 2016 का खिताब निम्न में से किस देश की टीम ने जीता?
(a) जर्मनी
(b) भारत
(c) पाकिस्तान
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • पुरुषों की हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का 36 वां संस्करण 10 से 17 जून, 2016 के मध्य लंदन (यू.के.) में संपन्न हुआ।
  • प्रतियोगिता के इस संस्करण में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया, जो इस प्रकार हैं-
    1. ऑस्ट्रेलिया 2. बेल्जियम 3. जर्मनी 4. इंग्लैंड 5. भारत 6. दक्षिण कोरिया
  • 17 जून, 2016 को संपन्न हुए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम ने भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।
  • प्रतियोगिता में जर्मनी के मार्को मिल्तकाउ ने सर्वाधिक 4 गोल किए।
  • ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जर्मनी के टोबियास हाउके को प्रदान किया गया।
  • इंग्लैंड के जार्ज पिनर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे एवं भारत के हरमनप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी रहे।
  • गत विजेता जर्मनी ने इंग्लैंड को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता।
  • बेल्जियम ने दक्षिण कोरिया को 4-3 से पराजित कर पांचवा स्थान प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1978 में आरंभ की गई इस प्रतियोगिता में यह पहला अवसर है जब भारतीय टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची थी।
  • उल्लेखनीय है कि भारत इस प्रतियोगिता को अब तक एक बार भी नहीं जीत सका है हालांकि भारत ने वर्ष 1982 में नीदरलैंड्स में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण में कांस्य पदक प्राप्त किया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 14 बार इस प्रतियोगिता का खिताब अर्जित किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://stats.fih.ch/#men
http://fih.ch/events/champions-trophy/2016-mens-champions-trophy/news/hero-hockey-champions-trophy-2016-australia-break-indian-hearts-in-final/