प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 11 जुलाई, 2026 को पुनः प्रयोज्य रॉकेट प्रोटोटाइप का पहला सफल लिफ्ट-ऑफ एवं लैंडिंग परीक्षण किया।
- यह परीक्षण जापान के अकिता प्रांत के नोशिरो स्थित JAXA परीक्षण केंद्र में किया गया।
- परीक्षण के दौरान प्रोटोटाइप लगभग 100 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जुलाई, 2026 को जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपने पुनः प्रयोज्य रॉकेट प्रोटोटाइप का पहला सफल लिफ्ट-ऑफ एवं लैंडिंग परीक्षण पूरा किया।
- इस प्रोटोटाइप को जापान के अकिता प्रांत के नोशिरो स्थित JAXA की परीक्षण सुविधा से प्रक्षेपित किया गया।
- प्रोटोटाइप लगभग 10 मीटर (33 फीट) की ऊंचाई तक पहुंचा , लगभग 40 सेकंड तक हवा में रहा और इसके बाद नियंत्रित रूप से लंबवत लैंडिंग करने में सफल रहा।
- पूरी परीक्षण उड़ान लगभग 40 सेकंड तक चली।
- एजेंसी भविष्य में अधिक ऊंचाई पर अतिरिक्त उड़ान परीक्षण करने और ऐसी तकनीकों को विकसित करने की योजना बना रही है, जिन्हें भविष्य की पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण प्रणालियों में शामिल किया जा सके।
- पुनः प्रयोज्य रॉकेटों का प्रमुख उद्देश्य अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत को कम करना है।
- इसमें रॉकेट के महंगे घटकों, विशेषकर प्रथम चरण के बूस्टर, को सुरक्षित वापस लाकर दोबारा उपयोग किया जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://japannews.yomiuri.co.jp/science-nature/technology/20260711-337757