ज़मीन-आधारित अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता को मजबूत करने हेतु समझौता

प्रश्न – 13 मई, 2025 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के किस संस्थान ने डीआरडीओ के संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
(b) आर्यभट्ट शोध संस्थान (एआरआईईएस), नैनीताल
(c) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
(d) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR)
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 मई, 2025 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक संस्थान ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक संस्थान के साथ मिलकर आर्यभट्ट शोध संस्थान (एआरआईईएस), नैनीताल की प्रेक्षणीय सुविधाओं और वैज्ञानिक विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे।
  • इसका उद्देश्य भारत की ज़मीन-आधारित अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (Space Situational Awareness – SSA) क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • यह समझौता – ज्ञापन एआरआईईएस, नैनीताल (जो डीएसटी का एक स्वायत्त संस्थान है) और इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (आईआरडीई), देहरादून (जो डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला है) के बीच हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस पर हस्ताक्षर एआरआईईएस के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा और आईआरडीई के निदेशक डॉ. अजय कुमार द्वारा आईआरडीई, देहरादून में किए गए।
    ० समझौता ज्ञापन का उद्देश्य –
  • एआरआईईएस की अवलोकन सुविधाओं का उपयोग कर अंतरिक्ष वस्तुओं की निगरानी और डेटा अधिग्रहण।
  • खगोल विज्ञान और SSA अनुप्रयोगों के लिए इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स आधारित प्रणालियों का संयुक्त विकास।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) को एकीकृत कर इमेज प्रोसेसिंग और डेटा विश्लेषण तकनीकों का विकास।
  • वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से ज्ञान आदान-प्रदान, प्रशिक्षण गतिविधियाँ और क्षमता निर्माण।
  • एआरआईईएस खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रमुख शोध संस्थान है।
  • इसमें 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप और एसटी रडार सिस्टम जैसी अत्याधुनिक राष्ट्रीय अवलोकन सुविधाएं हैं।
  • आईआरडीई सशस्त्र बलों के लिए जमीनी, नौसेना, वायु और अंतरिक्ष प्लेटफार्मों पर उपयोग होने वाले इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली के डिजाइन और विकास में अग्रणी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2128783

https://dst.gov.in/dst-drdo-institutes-join-hands-strengthen-ground-based-space-situational-awareness