जहाज निर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु दक्षिण कोरिया-अमेरिका समझौता

प्रश्न – 8 मई, 2026 को दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन मुख्यतः किस उद्देश्य से संबंधित है?
(a) भारत-प्रशांत क्षेत्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यासों को संस्थागत रूप देना
(b) द्विपक्षीय जहाज निर्माण और समुद्री विनिर्माण सहयोग को आगे बढ़ाना
(c) दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों के विस्तार को मंजूरी देना
(d) अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते को समाप्त करना
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मई, 2026 को दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्विपक्षीय जहाज निर्माण सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • सियोल के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय के उप मंत्री पार्क जंग-सुंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अंडर सेक्रेटरी विलियम किमिट ने वाशिंगटन में इस समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता ज्ञापन ऐसे समय में हस्ताक्षरित हुआ है जब दक्षिण कोरिया ने पिछले साल के व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी जहाज निर्माण क्षेत्र में 150 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है, जिसके तहत एशियाई देश ने अमेरिका में कुल 350 अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी, जिसकी वार्षिक सीमा 20 अरब डॉलर थी।
  • इस समझौते के तहत, दोनों पक्ष कोरिया-अमेरिका जहाज निर्माण साझेदारी पहल की स्थापना करेंगे।
  • यह साझेदारी कोरिया-अमेरिका जहाज निर्माण साझेदारी केंद्र का लाभ उठाएगी, जिसके इस वर्ष के अंत में वाशिंगटन में स्थापित होने की उम्मीद है, और दोनों देशों की सरकार, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के बीच विस्तारित सहयोग का समर्थन करेगी।
  • इस साझेदारी के अंतर्गत विशिष्ट गतिविधियों में अमेरिकी समुद्री औद्योगिक आधार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, कार्यबल प्रशिक्षण पहल, शिपयार्ड उत्पादकता सुधार परियोजनाएं और तकनीकी आदान-प्रदान आदि शामिल हैं।
  • समझौता – ज्ञापन के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य विभाग इस केंद्र की अमेरिकी जहाज निर्माण कंपनियों, आपूर्तिकर्ताओं, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के साथ बातचीत को सुविधाजनक बनाएगा।
  • साथ ही, यह केंद्र के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से प्रमुख संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा।
  • दूसरी ओर, कोरिया का व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय कोरियाई सरकार और जहाज निर्माण से जुड़े अन्य हितधारकों के बीच सहयोग का समन्वय करेगा।
  • मंत्रालय केंद्र के लिए आवश्यक कर्मचारी और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/south-korea-us-sign-mou-to-strengthen-bilateral-cooperation-in-shipbuilding