जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास के नए अध्यक्ष

प्रश्न-28 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने किसे जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास का नया अध्यक्षनियुक्त किया?
(a) संजय सेठी
(b) बलजीत सिंह
(c) संजय सिन्हा
(d) राजेश कुमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने भारतीयप्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय सेठी को नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरूपत्तन न्यास(JNPT) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल5 वर्षों का होगा।
  • उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास (पूर्व में न्हावा शेवापत्तन), भारत का नंबर-1 कंटेनर पत्तन है, जो भारत मेंसभी प्रमुख पत्तनों में लगभग55 प्रतिशत कंटेनर कार्गो संचालितकरता है।
  • 26 मई, 1989 को आरंभ हुआ, जेएनपीटी भारत मेंअति आधुनिक पत्तनों में अग्रणी स्थान रखता है।

लेखक-विवेक कुमारत्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/sanjay-sethi-named-new-chairman-of-jnpt/article25844781.ece
https://www.thehindubusinessline.com/companies/sanjay-sethi-appointed-jnpt-chairman/article25848702.ece
https://www.business-standard.com/article/economy-policy/sanjay-sethi-appointed-jnpt-chairman-baljit-singh-ongc-s-new-security-head-118122800321_1.html
http://jnport.gov.in/highlights.aspx