जल-सकारात्मक दर्जा प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नवंबर 2025 में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA), दिल्ली द्वारा प्राप्त ‘Water-Positive Airport’ दर्जे के संबंध में सही है?
(a) यह भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया जिसने 40 मिलियन से अधिक वार्षिक यात्री क्षमता के साथ Water-Positive दर्जा प्राप्त किया।
(b) इस दर्जे का अर्थ है कि हवाई अड्डा अपनी उपभोग की गई जल मात्रा से अधिक जल पुनर्भरण करता है।
(c) यह दर्जा केवल भारतीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रमाणित होता है।
(d) उपरोक्त दोनों (a) और (b)
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवंबर, 2025 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) 40 मिलियन से अधिक यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला देश का पहला ‘जल-सकारात्मक’ (Water‑Positive) दर्जा प्राप्त करने वाला हवाई अड्डा बन गया है।
  • जीएमआर एयरो के नेतृत्व वाले हवाई अड्डा संचालक, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने यह घोषणा की।
  • नीति आयोग-सीआईआई जल तटस्थता ढाँचे के तहत जल नवाचार शिखर सम्मेलन, 2025 में इस उपलब्धि को औपचारिक रूप से मान्यता दी गई।
  • दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) को नीति आयोग–सीआईआई वाटर न्यूट्रैलिटी फ्रेमवर्क के अंतर्गत ‘स्कोप-I वाटर न्यूट्रैलिटी’ प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया है।
  • इस पूरे हवाई अड्डे पर 625 से ज़्यादा वर्षा जल संचयन संरचनाएँ स्थापित की गई हैं।
  • दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL)के अनुसार, “90 लाख लीटर की संयुक्त क्षमता वाले दो नए भूमिगत जलाशय महत्वपूर्ण वर्षा जल संग्रहण और भंडारण में सक्षम हैं।”
  • 16.6 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) की उपचार क्षमता वाला एक शून्य-तरल निर्वहन सीवेज उपचार संयंत्र, हवाई अड्डे के अपशिष्ट जल का 100% पुनर्चक्रण करता है।
  • उपचारित जल का पुनः उपयोग हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग सिस्टम, भू-दृश्य सिंचाई, शौचालय फ्लशिंग और अन्य गैर-पेय अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है।
  • स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई जैसी उन्नत प्रणालियाँ हरे-भरे वाले क्षेत्रों में पानी का कुशल उपयोग सुनिश्चित करती हैं।
  • इस हवाई अड्डे पर एक अत्याधुनिक जल उपचार संयंत्र यात्रियों को न्यूनतम अपव्यय के साथ उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल प्रदान करता है।
  • आईजीआईए न केवल भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, बल्कि यह देश के सबसे हरित हवाई अड्डों में से एक है।
  • आईजीआईए पहले से ही एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) के एयरपोर्ट कार्बन मान्यता कार्यक्रम के तहत लेवल 5 कार्बन मान्यता प्राप्त करने वाला अपनी श्रेणी में एशिया का पहला हवाई अड्डा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/news/India/delhis-indira-gandhi-airport-becomes-first-in-india-to-achieve-water-positive-status/ar-AA1RuA69