प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 16565.34 करोड़ रुपये की 187 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
(ii) गंगा नदी के किनारे स्थित 4464 गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाया गया है।
(a) केवल I सही है।
(b) केवल II सही है।
(c) I एवं II दोनों सही हैं।
(d) न तो I और न ही II सही है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28 दिसंबर, 2017 को जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
- इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 16565.34 करोड़ रुपए की 187 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
- गंगा नदी के किनारे स्थित 4464 गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाया गया है।
- जैव-विविधता संरक्षण, डॉल्फिन संरक्षण, वनीकरण गतिविधियों से संबंधित परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
- ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फिनलैंड एवं इस्राइल जैसे देशों ने गंगा नदी की सफाई हेतु भारत सरकार के साथ भागीदारी की इच्छा व्यक्त की है।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का गठन किया गया है जिसमें वर्तमान में चल रही त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, एकीकृत जल प्रबंधन कार्यक्रम और खेत पर जल प्रबंधन को शामिल किया गया है।
- योजना के तहत राज्यों के परामर्श से 76.03 लाख हेक्टेयर संभाव्यता और 77,595 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली वर्तमान में चल रही 99 बड़ी/मध्यम परियोजनाओं को दिसंबर, 2019 तक चरणों में पूरा किए जाने के लिए चिन्हित किया गया है।
- तीन प्राथमिक लिंक परियोजनाओं केन-बेतवा लिंक परियोजना, दामनगंगा-पिंजल लिंक परियोजना और पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
- बांध पुनरूद्धार एवं सुधार परियोजना (DRIP) का कार्यान्वयन 18 अप्रैल, 2012 से छः वर्ष की अवधि तक किया जाना था।
- परियोजना की पूर्णता तिथि 30 जून, 2020 तक 2 अतिरिक्त वर्षों के लिए विस्तारित की गई है।
- विश्व बैंक की सहायता से 3679.7674 करोड़ रुपए की कुल परियोजना लागत से ‘राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना’ (NHP) का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
- यह एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसमें परियोजना लागत के 50% विश्व बैंक की सहायता के साथ राज्यों को 100% अनुदान दिया जाता है।
- जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्य शाहपुर कंडी बांध परियोजना का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ करने हेतु एक समझौते पर सहमत हुए हैं।
- 27 जून, 2017 को भारत एवं नीदरलैंड्स ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 28-29 जुलाई, 2017 के मध्य नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी द्वारा केंद्रीय जल आयोग के तकनीकी समर्थन से दो दिवसीय उत्सव ‘जल मंथन-4’ का आयोजन किया गया।
- 10-14 अक्टूबर, 2017 के मध्य नई दिल्ली में भारत जल सप्ताह का 5वां संस्करण आयोजित किया गया।
- अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में स्थित ‘अफगान-भारत मित्रता बांध परियोजना’ पूर्ण हो गई है।
- लाओस पीडीआर के चंपासक (Champassack) प्रांत में छः सिंचाई योजनाओं का विकास पूरा हो चुका है।
- मंत्रालय द्वारा 237 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ एवं अपरदन से संरक्षण हेतु माजुली द्वीप संरक्षण परियोजना को मंजूरी दी गई है।
- मंत्रालय द्वारा 16-31 मार्च, 2017 के मध्य स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=174952