जल विमानपत्तन की स्थापना की मंजूरी

प्रश्न-केंद्र सरकार द्वारा जल विमानपत्तन की स्थापना किस स्थान पर की जाएगी?
(a) चिल्का झील
(b) सरदार सरोवर बांध
(c) साबरमती रीवर फ्रंट
(d) उपर्युक्त सभी में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • अगस्त, 2018 में नागर विमानन मंत्रालय द्वारा ‘जल विमानपत्तन’ (Water Aerodrome) की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
  • प्रथम चरण में जल विमान पत्तनों की स्थापना ओडिशा में चिल्का झील के और गुजरात के सरदार सरोवर बांध एवं साबरमती रीवर फ्रंट में की जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि जल विमानपत्तन खुले पानी का एक क्षेत्र है जिसका उपयोग सीप्लेन या उभयचर विमान लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए उपयोग करते हैं।
  • जून, 2018 में नागर विमानन निदेशालय (DGCA) द्वारा जल विमानपत्तन के लाइसेंस के लिए प्रक्रियाओं से संबंधित विनियम जारी किए गए।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जल विमानपत्तनों की स्थापना हेतु ओडिशा, गुजरात, असम, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश राज्यों को चिह्नित किया गया है।

संबंधित लिंक…
http://idrw.org/seaplanes-to-be-reality-soon-centre-clears-water-aerodrome-proposal/
http://airworldservice.org/english/archives/78239