प्रश्न-20 जनवरी‚ 2022 को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के वार्षिक पर्यटन प्रचार कार्यक्रम ‘जल महोत्सव’ को किस देश में भारत के अद्वितीय जल और साहसिक कार्निवल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(a) इटलीे
(b) अमेरिका
(c) स्पेन
(d) फ्रांस
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी‚ 2022 को मध्य प्रदेश के वार्षिक पर्यटन प्रचार कार्यक्रम ‘जल महोत्सव’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैड्रिड‚ स्पेन में भारत के अद्वितीय जल और साहसिक कार्निवल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- फितूर (FITUR) द्वारा ऐरेलिब्रे (Airelibre) पत्रिका के सहयोग से आयोजित सक्रिय पर्यटन प्रतियोगिता के 26वें संस्करण में यह पुरस्कार दिया गया।
- यह प्रतियोगिता पर्यटन उद्योग में विकास और विपणन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी‚ जो साहसिक पर्यटन‚ संस्कृति‚ प्रकृति‚ खाद्य और पेय पदार्थ‚ प्रौद्योगिकी विकास और पर्यावरण में उत्पादों को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी।
- जल महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष हनुवंतिया में किया जाता है।
- हनुवंतिया टापू इंदिरा सागर बांध के तट पर स्थित अद्भूत पर्यटन स्थल है।
- जल महोत्सव में साहसिक खेलों के दृष्टिगत अन्य उत्साहवर्धक गतिविधियों जैसे हाट एयर बैलूनिंग‚ साइक्लिंग‚ क्रूज बोटिंग‚ वाटर पैरासेलिंग‚ पैरा मोटरिंग‚ आइलैंड कैम्पिंग‚ स्टार गेजिंग‚ बर्ड वॉचिंग आदि का भी आयोजन किया जाता है।
- जल महोत्सव को वर्ष 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे/अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद के रूप में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…