प्रश्न – 6 जुलाई,2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद नगर परिषद क्षेत्र में स्थित जलालाबाद कस्बे नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। जलालाबाद कस्बे का नया नाम क्या प्रस्तावित किया गया है?
(a) परशुरामनगर
(b) परशुरामधाम
(c) परशुरामपुरी
(d) परशुरामग्राम
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जनपद शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद नगर परिषद क्षेत्र में स्थित जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- यह नाम-परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव अधिसूचना जारी होते ही यह निर्णय प्रभावी हो जाएगा।
- जलालाबाद को ‘भगवान परशुराम की जन्मभूमि’ के रूप में ख्याति प्राप्त है; पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में इसका प्रमुख उल्लेख मिलता है।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अगस्त, 2025 में ही राज्य सरकार के जलालाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी थी।
- मुगल काल में बादशाह जलालुद्दीन अकबर के नाम पर इसका नाम ‘जलालाबाद’ रखा गया था।
प्रश्न – 6 जुलाई,2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में किस जिले में नए उद्यान महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई?
(a) शाहजहांपुर
(b) रायबरेली
(c) कानपुर
(d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में जनपद रायबरेली जिले में नए उद्यान महाविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
- इसकी स्थापना के लिए कृषि विभाग की 22 हेक्टेयर भूमि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को निश्शुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।
- यह महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के तहत संचालित किया जाएगा।
- लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से इस महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- यह प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…