जलापूर्ति‚ सफाई और स्वच्छता पर WHO/UNICEF के संयुक्त निगरानी कार्यक्रम (JMP) 2023 की अद्यतन रिपोर्ट

प्रश्न – जलापूर्ति‚ सफाई और स्वच्छता पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ (UNICEF), संयुक्त निगरानी कार्यक्रम (Joint Monitering Program) 2023 चला रहे हैं। जुलाई 2023 में इस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी किए गए अद्यतन रिपोर्ट (Update Report) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस रिपोर्ट का शीर्षक ’’प्रोग्रेस ऑन हाउसहोल्ड ड्रिंकिंग वॉटर सैनिटेशन एण्ड हाइजीन 2000-2022’’ है।
(ii) इस रिपोर्ट का विशेष ध्यान ’जलवायु परिवर्तन’ पर है।
(iii) रिपोर्ट बताती है कि जल‚ सफाई और स्वच्छता के संदर्भ में किशोरियों और महिलाओं पर संकट अधिक है।
(a) कथन (i), (ii) व (iii) सही हैं।
(b) केवल कथन (i) व (ii) सही है।
(c) केवल कथन (i) व (iii) सही है।
(d) केवल कथन (ii) व (iii) सही है।
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • जुलाई 2023 में‚ जलापूर्ति‚ सफाई एवं स्वच्छता पर WHO व UNICEF के संयुक्त निगरानी कार्यक्रम 2023 (Joint Monitering Program : JMP 2023) के अंतर्गत अद्यतन रिपोर्ट (Update Report) जारी की गई।
  • WHO/UNICEF का यह संयुक्त निगरानी कार्यक्रम (JMP) पेयजल‚ सफाई और स्वच्छता (Drinking Water, Sanitation and Hygiene : WASH) पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलनीय अनुमान जारी करता है।
  • साथ ही JMP, WASH से संबंधित सतत‚ विकास लक्ष्यों (SDG-6) की वैश्विक निगरानी के लिए भी जिम्मेदार है।

लेखक – दिनकर मिश्रा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://data.unicef.org/resources/jmp-report-2023/