जलवायु शिखर सम्मेलन, 2019

प्रश्न-सितंबर, 2019 में जलवायु शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) कानकुन
(b) लंदन
(c) न्यूयॉर्क
(d) पेरिस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई, 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वर्ष 2015 पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं की समीक्षा के लिए सितंबर, 2019 में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन की घोषणा की।
  • उन्होंने इसकी घोषणा लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग के 37वें सत्र में की।
  • गौरतलब है कि मार्च, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग को जलवायु कार्यवाही के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया था।
  • जिससे वह संयुक्त राष्ट्र को अपनी जलवायु रणनीति में और 2019 शिखर सम्मेलन का आयोजन करने के लिए समर्थन दे सकें।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/news-ians/un-chief-announces-climate-summit-for-september-2019-118050900152_1.html