जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2024

प्रश्न – हाल ही में जारी ‘जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2024 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह सूचकांक संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा जारी किया गया।
(2) इसमें भारत 7वें स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • यह निम्न-4 श्रेणियों में देशों के प्रदर्शन को आकलित करता है-
  1. ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन (कुल स्कोर का 40 प्रतिशत)
  2. अक्षय ऊर्जा (वâुल स्कोर का 20 प्रतिशत)
  3. ऊर्जा उपयोग (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)
  4. जलवायु नीति (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)
  • इस सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान पर प्राप्त हुआ।
  • शीर्ष 3 स्थान रिक्त रखे जाने के कारण डेनमार्क इस सूचकांक में चौथे स्थान पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार‚ प्रथम तीन स्थानों पर कोई भी देश जगह नहीं बना सका‚ क्योंकि पेरिस समझौता लागू होने के बाद भी किसी भी देश द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों की रोकथाम हेतु पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
  • इसमें एस्टोनिया को 5वां तथा फिलीपींस को 6वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूचकांक में भारत को 7वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जबकि गतवर्ष भारत 8वें स्थान पर था।
  • विश्व के अन्य प्रमुख देशों की स्थिति

देश -रैंक

  • यूएसए -57वीं
  • रूस- 63वीं
  • जापान- 58वीं
  • चीन -51वीं
  • फ्रांस- 37वीं
  • यू.के. -20वीं

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ccpi.org/ranking/

https://www.indiatoday.in/india/story/india-ranks-7th-on-climate-change-performance-index-up-1-spot-from-last-report-2473903-2023-12-09

https://newsonair.gov.in/Main-News-Details.aspx?id=472827

https://ccpi.org/