जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक, 2021

प्रश्न-7 दिसंबर, 2020 को जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक, 2021 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-यूरोपीस संघ
(i) यह सूचकांक 57 देशों व यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन मूल्यांकन एवं तुलनात्मक अध्ययन को प्रस्तुत करता है।
(ii) इस सूचकांक में नार्वे शीर्ष स्थान पर रहा।
(iii) सूचकांक में भारत की 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 दिसंबर, 2020 को जर्मनवाच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट एवं क्लाइमेट ऐक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index), 2021 जारी किया गया।
  • मानवीकृत मानदंडों के आधार पर, यह सूचकांक 57 देशों एवं यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन मूल्यांकन एवं तुलनात्मक अध्ययन को प्रस्तुत करता है।
  • इसका उद्देश्य जलवायु संरक्षण पर महत्वाकांक्षी कार्य करने में असफल देशों पर सामाजिक एवं राजनीतिक दबाव डालने एवं जलवायु नीतियों पर अच्छा काम करने वाले देशों को चिन्हित करना है।
  • इस सूचकांक में स्वीडन (स्कोर-74.42) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • शीर्ष 3 स्थान रिक्त रखे जाने के कारण स्वीडन इस सूचकांक में चौथे क्रम पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम तीन स्थानों पर कोई भी देश स्थान नहीं बना सका, क्योंकि पेरिस समझौते के लागू होने के बाद भी किसी देश द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों की रोकथाम हेतु पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
  • सूचकांक में यूनाइटेड किंगडम (स्कोर-69.66) 5वें स्थान पर, डेनमार्क (स्कोर-69.42) 6 वें, मोरक्को (स्कोर-67.59) 7वें स्थान पर नार्वे (स्कोर-65.45) 8 वें स्थान पर रहे।
  • इसमें भारत (स्कोर-63.98) को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 9वें स्थान पर था।
  • यह सूचकांक चार श्रेणियों में देशों के प्रदर्शन का आकलन करता है-

(i) जीएचजी उत्सर्जन (GHG Emisssion) (कुल स्कोर का 40 प्रतिशत)।
(ii) अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)।
(iii) ऊर्जा उपयोग (Energy Use) (कुल स्कोर जलवायु नीति (20%) का 20 प्रतिशत)।

  • यह सूचकांक पहली बार वर्ष 2005 में जारी किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ccpi.org/#:~:text=It%20aims%20to%20enhance%20transparency,progress%20made%20by%20individual%20countries.&text=The%20CCPI%202020%20results%20illustrate,evaluated%20countries%20and%20the%20EU.