जलवायु और सतत विकास हेतु अफ्रीका केंद्र

प्रश्न-हाल ही में कहां पर ‘जलवायु और सतत विकास हेतु अफ्रीका केंद्र’ का उद्घाटन किया गया?
(a) रोम
(b) लंदन
(c) पेरिस
(d) जेनेवा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी, 2019 को इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे (Giuiseppe Conte) ने रोम में ‘जलवायु और सतत विकास हेतु अफ्रीका केंद्र’ का उद्घाटन किया।
  • यह केंद्र अफ्रीकी देशों के लिए खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, जल तक पहुंच, स्वच्छ ऊर्जा एवं अफ्रीका में सतत विकास लक्ष्यों पर तेजी लाने हेतु नीतियों, पहलों एवं सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को समर्थन देने वाले अनुदान संसाधनों तक पहुंच के लिए माध्यम बनेगा।
  • वर्ष 2017 में संपन्न जी-7 के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में इस केंद्र का उल्लेख किया गया था।
  • उक्त केंद्र की स्थापना पेरिस समझौते और 2030 एजेंडा द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अफ्रीका में सामान्य पहल पर जी-7 और अफ्रीकी देशों के मध्य समन्वय की सुविधा के लिए की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से यह केंद्र संचालित किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि अफ्रीका महाद्वीप की 330 मिलियन जनसंख्या गरीबी में जी रही है।
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 170 देशों एवं राज्यक्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और असमानता घटाने के लिए कार्य करता है।
  • यूएनडीपी द्वारा 828 मिलियन डॉलर से अधिक अनुदान वाली 216 परियोजनाओं का कार्यान्वयन अफ्रीका के 41 देशों में किया जा रहा है।
  • उक्त परियोजनाओं का 33% जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन पर है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.fao.org/news/story/en/item/1178324/icode/