जर्मनी द्वारा भारत का लिए स्वच्छ ऊर्जा विकास प्रतिबद्धताओं की घोषणा

प्रश्न-हाल ही में किस देश द्वारा भारत के लिए 1.2 अरब यूरो की विकास प्रतिबद्धताओं की घोषणा की गई?
(a) अमेरिका
(b) रूस
(c) जर्मनी
(d) इटली
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में जर्मनी ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग करने और स्वच्छ ऊर्जा जैसे संबंधित क्षेत्रों‚ परियोजनाओं में सहायता के लिए भारत को 1.2 अरब यूरो (लगभग 10,025 करोड़ रुपये) से अधिक की नई विकास प्रतिबद्धताओं की घोषणा की है।
  • भारत-जर्मन सहयोग मुख्यत: 4 बिंदुओं पर आधारित है‚ यथा-जलवायु परिवर्तन‚ शहरीकरण‚ प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण‚ लोकतंत्र और समाज पर दबाव।
  • इसके तहत ऊर्जा के लिए 713 मिलियन यूरो‚ शहरी विकास के लिए 409 मिलियन यूरो‚ कृषि परिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों के लिए 90 मिलियन यूरो‚ से अधिक आवंटित किए हैं।
  • जर्मनी और भारत‚ सामूहिक रूप से वैश्विक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का लगभग 9% का योगदान करते हैं।
  • जर्मनी ने वर्ष 1990 की तुलना में वर्ष 2045 तक जलवायु तटस्थता ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में उत्सर्जन का क्रमश: 77% और 58% तक कम करने का लक्ष्य रखते हुये‚ अपनी जलवायु महत्वाकांक्षों में वृद्धि की है।
  • COP-26 में भारत और जर्मनी ने कोयला आधारित बिजली उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने पर सहमत हुए‚ जिसमें भारत पहले ही 50 गीगावॉट (GW) कोयला संयंत्रों की पहचान कर चुका है। जो वर्ष 2027 तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

लेखक-अभिषेक मिश्र

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/world/asia/germany-announces-eur-12-billion-in-development-commitments-to-india20211125015123/