जर्मनी : कोयला व न्यूक्लियर पॉवर को चरणबद्ध तरीके से हटाने वाली पहली प्रमुख अर्थव्यवस्था

Germany agrees plan to phase out coal power by 2038

प्रश्न-जर्मनी की सरकार ने देश की ऊर्जा जरूरतों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से ही पूरा करने के लिए पहल कर दी है, जिसके अनुसार न्यूक्लियर पावर व ताप विद्युत पर निर्भरता क्रमशः निम्न वर्षों तक पूर्णरूपेण खत्म कर दी जाएगी-
(a) 2022 एवं 2038 तक
(b) 2024 एवं 2034 तक
(c) 2026 एवं 2032 तक
(d) 2028 एवं 2030 तक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 जुलाई, 2020 को जर्मनी की संसद के दोनों सदनों ने देश में ताप विद्युत के उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के विधेयक को अनुमोदित कर दिया।
  • इस प्रकार, देश के आखिरी बचे ताप विद्युत केंद्र को 2038 तक बंद कर दिया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि जर्मनी ने न्यूक्लियर पावर उत्पादन को पहले ही 2022 के अंत तक बंद करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।
  • इस प्रकार जर्मनी चरणबद्ध तरीके से उपरोक्त ऊर्जा संसाधनों को हटाने वाली विश्व में पहली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी।
  • देश में इन ऊर्जा संसाधनों के विकल्प के रूप में नवीकरणीय ऊर्जा को ही अपनाया जाएगा।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cleanenergywire.org/factsheets/spelling-out-coal-phase-out-germanys-exit-law-draft#:~:text=The%20German%20parliament%20adopted%20the,2038%20at%20the%20very%20latest.