प्रश्न-10 नवंबर‚ 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस देश की सेना के चीफ ऑफ द आर्मी स्टॉफ जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि प्रदान की?
(a) बांग्लादेश
(b) इंडोनेशिया
(c) श्रीलंका
(d) नेपाल
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 10 नवंबर‚ 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाली सेना के चीफ ऑफ द आर्मी स्टॉफ जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की।
- गौरतलब है कि नवंबर‚ 2020 में भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को नेपाल सेना जनरल की मानद रैंक प्रदान की गई थी।
- जनरल शर्मा ने न केवल भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच‚ बल्कि विश्व की अन्य सेनाओं के साथ भी सद्भावना और आपसी समझ के आधार पर मैत्री के मौजूदा संबंधों को बढ़ावा देने में अनुकरणीय योगदान दिया है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…